सीट से इस्तीफा देने के लिए 15 अक्तूबर का समय
डीजीएमई ने यह भी बताया है कि जो उम्मीदवार पहले राउंड 1 या 2 में सीट पा चुके हैं और अब उसे छोड़ना चाहते हैं, उन्हें 15 अक्तूबर दोपहर 2 बजे तक संबंधित नोडल सेंटर जाकर व्यक्तिगत रूप से रेजिग्नेशन देना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि सभी तारीखों का ध्यान रखें, जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें और आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।