UP NEET UG Round-1 Seat Allotment: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) द्वारा राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को आज, 14 अगस्त 2025 को आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जारी किया जाएगा। MBBS और BDS कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अलॉटमेंट के बाद संबंधित कॉलेज में निर्धारित समय में रिपोर्टिंग करें। यदि किसी को सीट नहीं मिलती या वह संतुष्ट नहीं है, तो रिफंड पॉलिसी की जानकारी भी upneet.gov.in पर उपलब्ध है।
85% स्टेट कोटा के तहत होगा सीट अलॉटमेंट
यह रिजल्ट राज्य के 85% कोटे के अंतर्गत आने वाली सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्सेज के लिए जारी किया जाएगा। सीट अलॉटमेंट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्होंने तय समयसीमा में दस्तावेज़ सत्यापन और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया है।
DGME द्वारा जारी संशोधित मेरिट लिस्ट के अनुसार, इस वर्ष कुल 32,230 उम्मीदवार नीट यूजी काउंसलिंग में योग्य पाए गए हैं। इसके अलावा 1,531 नए छात्रों को इस बार राज्य स्तरीय आवंटन प्रक्रिया में जोड़ा गया है।
आवंटन पत्र डाउनलोड और प्रवेश की अंतिम तिथियां
उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 और 25 अगस्त 2025 से 26 अगस्त 2025 तक अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और संबंधित कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।