इस दिन आएगा परिणाम
आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 29 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 30 अक्तूबर से सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 5 नवंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपनी सीट स्वीकार करनी होगी।
यूपी नीट काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसमें नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड, नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड, कक्षा 10 और 12 की अंकतालिका, कक्षा 10 और 12 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र आदि शामिल है।