6 जनवरी से शुरू होगी च्वॉइस फिलिंग
काउंसलिंग अथॉरिटी की ओर से राउंड 3 की चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 6 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जो 9 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक चलेगी।
उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि चॉइस फिलिंग वही अभ्यर्थी कर पाएंगे, जिन्होंने समय पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा किया हो और निर्धारित सिक्योरिटी मनी जमा की हो। यूपी नीट पीजी 2025 राउंड 3 की चॉइस फिलिंग सुविधा upneet.in और dgme.up.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 का पूरा शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- 2 जनवरी (सुबह 11 बजे) से
- 9 जनवरी 2026 (दोपहर 2 बजे तक)
रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी मनी जमा करने की तारीख
- 2 जनवरी (सुबह 11 बजे) से
- 9 जनवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)
मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग
- 6 जनवरी (सुबह 11 बजे) से
- 9 जनवरी 2026 (दोपहर 2 बजे तक)
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड और एडमिशन प्रक्रिया
- 13 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक
यूपी नीट पीजी 2025 की यह काउंसलिंग राज्य भर के मेडिकल कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है।