आईटीआई काउंसलिंग प्रक्रिया 2025 में ऐसे लें भाग
आईटीआई प्रवेश 2025 के लिए केवल वही उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे जिनका नाम आईटीआई मेरिट सूची में होगा। आईटीआई काउंसलिंग प्रक्रिया 2025 में कई चरण शामिल हैं: सबसे पहले पंजीकरण, फिर शुल्क भुगतान, विकल्प भरना, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन, और अंत में आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी। यह प्रक्रिया उम्मीदवार को उनकी पसंद के संस्थान और ट्रेड में प्रवेश दिलाने के लिए की जाती है, इसलिए सभी चरणों को सही समय पर पूरा करना जरूरी है।
कैसे देखें रिजल्ट?
- आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in टाइप करें और एंटर दबाएं।
- अब "Merit List / Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- होमपेज पर उपलब्ध यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट या रिजल्ट संबंधी लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि या अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- स्क्रीन पर आपकी मेरिट स्थिति/रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।