फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP ITI Result 2023: यूपी आईटीआई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कैसे मिलेगा प्रवेश

Fri, 28 Jul 2023 11:30 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP ITI Result 2023: यूपी आईटीआई 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी के सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में साल 2023—24 के लिए अब एडमिशन शुरू होंगे।
विज्ञापन
UP ITI Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP ITI Result 2023 Out: उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (UP SCVT) ने राज्य के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद अब व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में साल 2023—24 के लिए एडमिशन शुरू होंगे।

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट आइटीआई में इस साल प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे अपना नाम पहली आवंटन सूची में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, scvtup.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की तरफ से राज्य के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2023-24 एक वर्षीय और सत्र 2023-25 द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के पहले चरण का परिणाम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

एससीवीटी यूपी की पहली आवंटन सूची में शामिल छात्रों को निर्देश दिए हैं कि वे आवंटित संस्थान में 3 अगस्त 2023 तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए छात्रों को निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। बता दें कि यूपी के सरकारी और प्राइवेट आइटीआइ में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से 10 जुलाई 2023 तक संचालित की गई थी। जिसमें कोर्सेस के लिए योग्यता व्यवसाय के मुताबिक 8वीं और 10वीं पास है। छात्र—छात्राओं की मेरिट सूची उनके क्वालिफाईंग एग्जाम के नंबरों के आधार पर तैयार हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें