UP ITI Allotmnet Result 2019: उत्तर प्रदेश आईटीआई ने पहले दौर का आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बता दें कि सरकारी संस्थानों और निजी आईटीआई संस्थानों के लिए आईटीआई आवंटन सूची अलग से जारी की गई है। छात्रों को उनके आवंटन की स्थिति की जांच करने के लिए पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त, 2019 है। पहली सूची के आधार पर प्रवेश पूरा होने के बाद, काउंसलिंग का दूसरा दौर शुरू होगा।
ऐसे करें चेक-
चरण 1- सबसे पहले स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) के लिए आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें। बता दें, सरकारी संस्थानों और निजी संस्थानों के लिए अलग-अलग लिंक मौजूद हैं। सही लिंक पर क्लिक करना सुनिश्चित करें।
चरण 3- अपनी जरूरी जानकारी जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट करें और परिणाम देखें।
प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा और आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा। ध्यान दें, उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में उनके अंकों और रैंक के आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं। आईटीआई काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से 310 सरकारी आईटीआई और 2515 निजी आईटीआई में 4 लाख से अधिक सीटें भरी जाएंगी।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...