फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश कैलेंडर: यूपी में 2027 में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? सरकार ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Wed, 18 Nov 2026 01:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सूची में 26 सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा महर्षि वाल्मीकि जयंती का अवकाश भी शामिल है। जिलाधिकारी तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित कर सकेंगे। जानें 2027 में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे...
 
विज्ञापन
UP School Holiday Calendar 2027 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए वर्ष 2027 की छुट्टियों से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार ने नए साल का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी शासनादेश में सार्वजनिक (Public) और निर्बन्धित (Restricted) छुट्टियों की तारीखें दी गई हैं।

विज्ञापन


कैलेंडर के अनुसार, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत वर्षभर में 26 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। इन तारीखों पर सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूलों में भी छुट्टी रह सकती है। इसके अतिरिक्त 15 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

जनवरी से दिसंबर तक किन त्योहारों पर मिलेगी छुट्टी?

सरकार की ओर से जारी कैलेंडर में अलग-अलग महीनों के प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों को शामिल किया गया है।

 
महीना प्रमुख सार्वजनिक अवकाश
जनवरी मकर संक्रांति (14 जनवरी), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)
फरवरी संत रविदास जयंती
मार्च महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, होली और गुड फ्राइडे
अप्रैल आंबेडकर जयंती, रामनवमी और महावीर जयंती
मई बकरीद और बुद्ध पूर्णिमा
अगस्त स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी
अक्तूबर गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज
नवंबर गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा
दिसंबर हजरत अली का जन्मदिवस और क्रिसमस

 

इन खास अवसरों पर भी रहेगा अवकाश

सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा सरकार ने कुछ विशेष अवसरों के लिए भी अवकाश निर्धारित किया है। इनमें धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व से जुड़े दिन शामिल हैं।

 
तारीख अवसर
15 जनवरी गुरु गोबिंद सिंह जयंती
1 अप्रैल बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी
15 अक्तूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती
16 नवंबर वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस
24 नवंबर गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस
 

इस बार अवकाश सूची में वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस को भी शामिल किया गया है।

जिलाधिकारी अपने स्तर पर कितनी स्थानीय छुट्टियां घोषित कर सकेंगे?

शासनादेश के मुताबिक, प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें पहले मंडलायुक्त को सूचना देनी होगी। स्थानीय स्तर पर घोषित छुट्टियां संबंधित जिले के लिए लागू होंगी।

सरकार ने चंद्र दर्शन के आधार पर तय होने वाले त्योहारों की तारीखों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। ऐसे त्योहारों की वास्तविक तारीख स्थानीय स्तर पर चंद्र दर्शन के अनुसार निर्धारित होगी। इसलिए संबंधित अवसरों पर अवकाश की तारीख में बदलाव संभव है। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों में कार्यकारी आदेशों और स्थानीय स्तर पर घोषित छुट्टियां लागू नहीं होंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें