बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (BTC) और अन्य डीएलएड बैचों की विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए गए। एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 में पंजीकृत उम्मीदवारों में से 1,274 परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 672 ने उत्तीर्ण ग्रेड प्राप्त किया।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश (यूपी डी.एल.एड.) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब "डाउनलोड रिजल्ट" विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद जिस प्रोग्राम और पेपर के लिए आपने परीक्षा दी थी, उसे चुनें।
- अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड दर्ज करके "साइन इन" पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, उसे डाउनलोड कर लें।
- आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम की एक हार्ड कॉपी ले लें।