यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध शिक्षण सामाग्री ध्यान से पढ़ लें
यूपी बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध शिक्षण सामाग्री ध्यान से पढ़ लें। इससे काफी मदद मिलेगी। व्याकरण संबंधी प्रश्नों में हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद के साथ डायरेक्ट व इनडायरेक्ट संबंधी प्रश्न रहेंगे। एक्टिव वाइस से पैसिव वाइस में बदलने के लिए वाक्य आएगा। कोई वाक्य देकर उसे पंक्चुएशन के मुताबिक सही करने का भी निर्देश रहेगा। प्रोज व पोइट्री के अलग-अलग अध्याय से प्रश्न पूछे जाएंगे। इनके उत्तर 50 से 100 शब्दों के बीच लिखने होंगे।
और भी पढ़ें- Board Exams 2025: अच्छे कॉलेज में एडमिशन चाहिए, तो बोर्ड परीक्षा में लाने होंगे कम से कम इतने नंबर
समझें फिर उत्तर लिखें
प्रश्न पत्र के पहले भाग में पैराग्राफ पढ़कर उत्तर लिखने होते हैं। कुछ प्रश्न ऐसे होते है। उसमें स्पेलिंग गलत होगी, सही विकल्प चुनना होगा। इसके अलावा एक अन्य पैराग्राफ रहेगा, जिसे पढ़कर सही उत्तर लिखने होंगे। कुछ पंक्तियां लिखी होंगी, उसके लेखक के नाम बताने होंगे। दूसरे भाग में भी पैराग्राफ से संबंधी प्रश्न होंगे। उन्हें पढ़कर उत्तर ढूंढ़ने होंगे। इसी भाग में पत्र लेखन, निबंध लेखन जैसे प्रश्न आते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें
- पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से दोहराएं।
- नोट्स बनाएं और महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करें।
- उत्तर को स्पष्ट और संक्षिप्त रखें।
- व्याकरण के नियमों को समझें, उनका अभ्यास करें।