इंटरमीडिएट की परीक्षा में शिखा वर्मा ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 500 में से 488 अंक मिले हैं। शिखा वर्मा ने गणित में पूरे 100 नंंबर पाए हैं। इसके बाद भौतिक में 99 अंक मिले। वहीं, रसायन विज्ञान और हिंदी में 87 अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही अंग्रेजी में 95 नंबर मिले।
नीचे दिखे पूरी मार्कशीट
इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दो विद्यार्थियों ने पहला स्थान हासिल किया। ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 600 में से 587 अंक प्राप्त किए। कशिश वर्मा ने सबसे ज्यादा अंक गणित,विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में हासिल किया। इन तीनों विषयों में 99 अंक मिले हैं। हालांकि उन्होंने किसी भी विषय में 100 अंक प्राप्त नहीं किए हैं। वहीं, हिंदी में 98 नंबर मिले हैं। गृह विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए हैं। अंग्रेजी में 95 अंक मिले हैं।
वहीं, अंशिका वर्मा ने सबसे ज्यादा नंबर गणित में हासिल किए हैं। इसमें उन्हें कुल 100 अंक मिले हैं। वहीं, हिंदी और विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए हैं। अंग्रेजी और कला में 98 नंबर मिले हैं। सामाजिक विज्ञान में कुल 93 अंक मिले हैं।