डाॅ भीमराव आंबेडकर
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड की ओर से नैतिक शिक्षा विषय में शामिल महापुरुषों में महात्मा गांधी, गोखले, आजाद, सावरकर, आंबेडकर और कलाम, बेगम हजरत महल, महर्षि पतंजलि, शल्य चिकित्सक सुश्रुत, स्वामी रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, बुद्ध, शिवाजी, रामानुजन, जेसी बोस आदि प्रमुख नाम हैं। सूची में भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव से लेकर टैगोर, शास्त्री, पटेल, पंडित उपाध्याय, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, महामना और घोष भी शामिल हैं। यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थी इन महापुरुषों की जीवन गाथा इसी सत्र यानी जुलाई में स्कूल खुलने के बाद पढ़ सकेंगे।