फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Scrutiny 2022 : जान लीजिए स्क्रूट्नी के लिए अप्लाई करने का पूरा प्रॉसेस, वरना एक गलती से नहीं बढ़ पाएंगे आपके नंबर

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने  स्क्रूटनी  के  लिए नोटिफिकेशन  कर दिया है। अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर जाकर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।  इसके  लिए  आवेदन  की अंतिम  तिथि 12 जुलाई 2022 है। 
विज्ञापन
UP Board Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर  प्रदेश  माध्यमिक  शिक्षा  परिषद  (UPMSP) ने दसवीं, बारहवीं  का  रिजल्ट  जारी  करने  के  बाद  अब  स्क्रूट्नी  कराने  वाले  इच्छुक  छात्र -छात्राओं  को  आवेदन  करने का  मौका   दे  दिया  है। यूपीएमएसपी  ने  इस  संबंध  में  अपनी  वेबसाइट  पर  एक  आधिकारिक  नोटिस  जारी  कर  इससे जुड़ी  सभी  जानकारियां  साझा  कर  दी  हैं। ऐसे  में  वो  विद्यार्थी  जो  यूपी  बोर्ड  हाईस्कूल  व  इंटर  के  एग्जाम  वर्ष  2022  में  शामिल  हुए  थे  उनके  पास 12 जुलाई, 2022  तक  इस  प्रक्रिया  में  शामिल  होने  का  मौका  होगा। इस  नोटिस  को  देखने  के  लिए  स्टूडेंट्स यूपीएमएसपी  पर  विजिट  कर सकते  हैं। वहीं  अगर  कोई  छात्र  यूपी बोर्ड  10वीं , 12वीं  के  नए  सत्र  में  आयोजित  की  जाने वाली बोर्ड  परीक्षाओं  की  बेहतर  तैयारी  करना  चाहता  है  तो  तुरंत सफलता  डॉट  कॉम  द्वारा Safalta online School 2022   द्वारा  एनसीआरटी  पैटर्न  पर  चलाई  जा  रहीं  सभी  विषयों  की  क्लासेस में  एडमिशन  ले  सकता  है।        

कैसे  करना  होगा  स्क्रूट्नी  के  लिए  आवेदन  

यूपी  माध्यमिक  शिक्षा  बोर्ड  द्वारा  स्क्रूट्नी  प्रक्रिया  के  लिए  जारी  किए  गए  नोटिस  के मुताबिक,  हाईस्कूल  व  इंटरमीडियट  की  परीक्षा  में  शामिल   होने  वाले  स्टूडेंट्स  12 जुलाई  तक  अपनी  उत्तरपुस्तिकाओं  का  मूल्यांकन  कराने के  लिए  स्क्रूटनी फार्म  भर    सकेंगे। इसके  लिए  पहले  ऑनलाईन आवेदन  करना होगा जिसके  अंतर्गत  आवेदनकर्ताओं  को  प्रत्येक  पेपर  के  हिसाब  से  500  रुपए  का  शुल्क  भुगताान  करना  होगा। इसके  बाद ऑनलाईन  भरे  गए  फार्म  को कोरियर या डाक के माध्यम से संबंधित पते पर भेजना भी होगा। इस  बारे  में  अधिक  जानकारी  के  लिए  बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस को अवश्य देख लें।           

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें