फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: पिछली बार के मुकाबले 10वीं में बढ़ा तो 12वीं में घटा पास प्रतिशत; जानें 2025 से तुलना

Thu, 23 Apr 2026 05:27 PM IST
Sandhya Kumari एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 90.40 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 80.38% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार 12वीं के समग्र पास प्रतिशत में कमी आई है। 

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
UP Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। हाईस्कूल में 90.40% छात्र पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 80.38% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में सीतापुर के रहने वाले कशिश वर्मा ने 97.83% प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने टॉप किया है। हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक हुई थीं। इस बार दसवी का परिणाम पिछली बार के मुकाबले 0.29 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं बारहवी का प्रतिशत 0.77 प्रतिशत गिरावट आई है। 2025 में 10वी के के 90.11% और 12वीं में 81.15 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षा में छात्रो का प्रदर्शन कैसा रहा है?

पिछली बार के मुकाबले कैसा रहे 10वीं के नतीजे
 
श्रेणी (Category) परिवर्तन (%) स्थिति
संपूर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत 0.29% वृद्धि 
छात्र (Boys) 0.64% वृद्धि 
छात्राएं (Girls) 0.11% कमी

पिछली बार के मुकाबले कैसा रहे 12वीं के नतीज

श्रेणी (Category) परिवर्तन (%) स्थिति
संपूर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत 0.77% कमी
छात्र (Boys) 1.56% कमी
छात्राएं (Girls) 0.05% कमी

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Result 2026: ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

छात्रों एवं अभिभावकों की सहुलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।

  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।

  • अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।

  • अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।

  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें