फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result Date 2020: फ्रंट ऑफिस मैनेजर में करियर की असीम संभावनाएं

Sun, 07 Jun 2020 04:59 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP Board Result 2020 Date
विज्ञापन
UP Board Result 2020: होटल उद्योग अवसरों की खान है। इसी का एक विभाग है फ्रंट ऑफिस, एक फ्रंट ऑफिस मैनेजर पर पूरे होटल को व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी होती है। यदि आप जिम्मेदारियों को निभाने में रुचि रखते हैं, तो यह क्षेत्र एक बेहतर करियर प्रदान कर सकता है। यूं तो होटल उद्योग में प्रबंधक, फ्रंट ऑफिस/रिसेप्शनिस्ट, फूड एंड बेवरेज, हाउसकीपिंग/बुक कीपिंग, काउंटर सर्विस, मार्केटिंग आदि कई तरह के विभाग हैं, लेकिन इनमें फ्रंट ऑफिस मैनेजर एक अहम विभाग होता है।

फ्रंट ऑफिस:

  • फ्रंट ऑफिस व्यवसाय से जुड़ा शब्द है जो किसी कंपनी के उस विभाग को इंगित करता है जो ग्राहकों के सीधे संपर्क में आता है। इसमें मार्केटिंग, सेल्स और सर्विस से जुड़े लोग भी शामिल होते हैं। जहां तक होटल इंडस्ट्री का सवाल है, तो इसमें फ्रंट ऑफिस में आने वाले अतिथियों का स्वागत करता है, उनसे मिलता है, उनका उचित अभिवादन करता है, उनका रिजर्वेशन करता है, उनके चेक इन और चेक आउट की व्यवस्था देखता है, सुरक्षा विभाग व अन्य को चाबियां सौंपता है व वापस लेता है, अतिथियों को संदेश देता है और रुपये पैसे का हिसाब किताब करता है।

कोर्स: 

  • फ्रंट ऑफिस होटल मैनेजमेंट का एक अहम विभाग है। बेकरी एडं कन्फैक्शनरी या होटल रिसेप्शन एंड बुक कीपिंग या रेस्तरां व काउंटर सर्विस में एक साल का डिप्लोमा, डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट, बीएससी इन होटल मैनेजमेंट, एमएससी इन हॉस्पिटेलिटी एडमिनिस्ट्रेशन, इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट, फ्रंट ऑफिस एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, एकोमोडेशन ऑपरेशन जैसे कोर्स प्रचलन में हैं।

कहां-कहां है अवसर:

  • होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने वालों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं जिनमें वे करियर बना सकते हैं। रिसॉर्ट से लेकर फाईव स्टार होटलों तक हर राज्य के पर्यटन विभाग से लेकर एविएशन तक अनगिनत जॉब हैं, फास्ट फूड चेन, रेलवे या बैंक या बड़े संस्थानों में केटरिंग, हेल्थ क्लब आदि जैसी जगहों पर रोजगार पा सकते हैं विदेशों में भी होटल मैनेजमेंट में डिग्री/डिप्लोमा कर चुके छात्रों की खूब डिमांड है। और सबसे अहम यह कि आप यह कोर्स कर स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं।

योग्यता:

  • इन पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं या स्नातक होना आवश्यक है। 12वीं में अंग्रेजी एक अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए।

प्रमुख शिक्षण संस्थान:

  • इग्नू नई दिल्ली
  • कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग, कुरूक्षेत्र आदि हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें