फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result Date 2020: संभावना भरा है फैशन एसेसरीज का क्षेत्र, 12वीं के बाद बना सकते हैं करियर

Wed, 10 Jun 2020 01:34 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Result 2020:  देश में फैशन एसेसरीज का कारोबार में प्रत्येक साल वृद्धि होती है। फैशन एसेसरीज के अंतर्गत घड़िया, ज्वैलरी, आईवियर, बेल्ट, पर्स, हेयर प्रोडक्टस, क्लिप, फैशन एंड लाइफस्टाइल से जुड़ी सभी प्रकार की चीजों को फैशन एसेसरीज के अंतर्गत शामिल किया जाता है। वर्तमान समय में तेजी से बदलते जीवन में फैशन केवल कपड़ों तक ही सीमित नहीं रह गया है। अब इसमें खूबसूरत एसेसरीज भी शामिल हो गई हैं।

क्रिएटिविटी की दरकार:

  • हमारे देश में बहु राष्ट्रीय फैशन कंपनियों के आने के बाद फैशन एसेसरीज बिजनेस के कारोबार में वृद्धि हुई है। फैशन एसेसरीज की दुनिया में करियर संवारने के लिए कई जॉब ओरिएंटेड कोर्स हैं। आप अपनी रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुसार उनमें से कोई भी फैशन एसेसरीज डिजाइनिंग कोर्स चुन सकते हैं।

कंप्यूटर एडेड फैशन एसेसरीज डिजाइन:

  • फैशन एसेसरीज इंडस्ट्री में आजकल कंप्यूटर एडेड फैशन एसेसरीज डिजाइन की बहुत मांग है। इस कोर्स के अंतर्गत कंप्यूटर पर एसेसरीज की डिजाइनिंग का कार्य सिखाया जाता है, साथ ही कंप्यूटर के माध्यम से फैशन एसेसरीज के क्षेत्र में विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। कंप्यूटर एडेड फैशन एसेसरीज का कोर्स कर के आप किसी भी फैशन एसेसरीज उत्पाद इकाई में रोजगार पा सकते हैं। फैशन डिजाइनिंग के कोर्स के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। इस क्षेत्र में आने के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स, डिग्री और पीजी डिग्री कोर्स उपलब्ध हैं।

कोर्स एवं संभावनाएं:

  • फैशन एसेसरीज सेगमेंट में रोजगार सप्लाई सीरिज मैनेजमेंट, मार्केटिंग, सेल्स, रीटेल, मैन्युफैक्चरिंग, फैशन ज्वेलरी, ग्राफिक डिजाइनर, ई -कॉमर्स, टैक्सटाइल क्राफ्ट आदि में हैं।

प्रमुख संस्थान:

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (नई दिल्ली, चेन्नई, गांधी नगर, हैदराबाद, जोधपुर, बेंगलुरु, भोपाल आदि)
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद
  • एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, नई दिल्ली
  • राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी, प्रयागराज
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें