फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2026: कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा? कितने विषयों में फेल छात्रों को मिलेगा मौका, जानें सबकुछ

Thu, 23 Apr 2026 06:49 PM IST
Asmita Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। इन परीक्षाओं में कई छात्रों ऐसे हैं जिनके नंबर कम हैं यह वह किसी विषय में असफल हुए। वह आगे क्या कर सकते हैं। आइए जानते हैं। 

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। इन परीक्षाओं में शामिल कई छात्रों को अच्छे अंक मिलें है, लेकिन कुछ ऐसे भी है, जिनके कम नंबर आए हैं। या या एक-दो विषयों में असफल होने की वजह से निराश हैं। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि छात्रों के पास अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका है। 

विज्ञापन

कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा और कब से कर सकेंगे आवेदन?
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित के बाद ही शुरू हो जाती है। बोर्ड नोटिस जारी कर इसकी सूचना देता है। बोर्ड की ओर से जल्द ही आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल और परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में अंको में सुधार चाहने वाले विद्यार्थी और 1 या 2 विषयों में फेल विद्यार्थियों को बैठने का मौका मिलेगा। फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन बोर्ड जल्द ही नोटिस जारी कर कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी साझा करेगा।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

कौन दे सकता है कंपार्टमेंट परीक्षा?

  • एक या दो विषयों में फेल: अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। इसमें उन्हीं विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिलता है और साल भी बच जाता है। परिणाम प्रकाशित होने के तुरंत बाद आवेदन शुरू हो जाते हैं और परीक्षाएं जुलाई में होती हैं।
  • उम्मीद से कम नंबर मिलने पर: अगर छात्रों को लगता है कि उनके नंबर अपेक्षा से कम आए हैं, तो वह तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। इससे अंकों में सुधार की संभावना रहती है। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें