फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP UP Board Pass Percentage: यूपी बोर्ड 10वीं में 90.42%,12वीं में 80.38% बच्चे पास; देखें टॉप तीन

Thu, 23 Apr 2026 04:08 PM IST
Sandhya Kumari एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। इस बार 10वीं में 90.40% वहीं 12वीं में 80.38% बच्चे पास हुए हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
UP Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के मेधावी छात्रों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। इस बार 10वीं में 90.40% बच्चे पास हुए हैं वहीं 12वीं में 80.38% बच्चे पास हुए हैं। 
विज्ञापन

जिन छात्रों ने अब तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

2026 में दसवी के टॉप तीन

स्थान (Rank) परीक्षार्थी का नाम प्राप्त अंक (%) जिला
1 कशिश वर्मा 97.83% सीतापुर
1 अंशिका वर्मा 97.83% बाराबंकी
2 अदिति 97.50% बाराबंकी
3 अर्पिता 97.33% सीतापुर
3 परी वर्मा 97.33% बाराबंकी

2026 में बारहवीं के टॉप तीन

स्थान (Rank) परीक्षार्थी का नाम प्राप्त अंक (%) जिला
1 शिखा वर्मा 97.60% सीतापुर
2 श्रेया वर्मा 97.50% बाराबंकी
2 नंदिनी गुप्ता 97.20% बरेली
3 पूजा पाल 97.33% बाराबंकी
3 सुरभि यादव 97.00% बरेली
 

2025 में कितने प्रतिशत बच्चे हुए थे पास

विवरण कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं
वर्ष 2025 का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% 81.15%
 

2025 में दसवी के टॉप तीन

स्थान (Rank) परीक्षार्थी का नाम प्राप्त अंक (%)
1 यश प्रताप सिंह 97.83%
2 अंशी 97.67%
2 अभिषेक कुमार यादव 97.67%
3 ऋतु गर्ग 97.50%
3 अर्पित वर्मा 97.50%
3 सिमरन गुप्ता 97.50%

2025 बारहवी के टॉप तीन

स्थान (Rank) परीक्षार्थी का नाम प्राप्त अंक (%)
1 महक जायसवाल 97.20%
2 साक्षी 96.80%
2 आदर्श यादव 96.80%
2 शिवानी सिंह 96.80%
2 अनुष्का सिंह 96.80%
3 मोहिनी 96.40%

UP Board Result 2026: ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

छात्रों एवं अभिभावकों की सहुलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें