फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: 10वीं में टॉप करने के लिए कितने नंबर जरूरी? जानें पिछले साल के टॉपर यश प्रताप सिंह का स्कोर

Thu, 23 Apr 2026 08:39 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित होगा। रिजल्ट आप अमर उजाला की वेबसाइट पर ही चेक कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके अभी पंजीकरण करें। रिजल्ट को लेकर छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर टॉपर बनने के लिए कितने नंबर जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं पिछले साल यश प्रताप सिंह ने कितने अंक हासिल कर टॉप किया था।

यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
विज्ञापन
UP Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विद्यार्थियों का इंतजार आज शाम 4 बजे समाप्त हो जाएगा, जब बोर्ड नतीजों की घोषणा करेगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए आपको पहले पंजीकरण करना होगा।

यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

विज्ञापन

यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों के बीच टॉप करने के लिए जरूरी प्रतिशत को लेकर काफी चर्चा है। पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो टॉपर्स ने बेहद उच्च अंक हासिल किए थे, जिनमें यश प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। ऐसे में इस बार भी छात्र जानना चाहते हैं कि आखिर टॉप करने के लिए कितने प्रतिशत अंक लाने होंगे।

यश प्रताप सिंह का शानदार रिजल्ट

यश प्रताप सिंह ने यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी विषयों में उच्च अंक प्राप्त किए। उन्होंने हिंदी में 97, अंग्रेजी में 98, गणित में 99, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 98 और चित्रकला में 99 अंक हासिल किए। हर विषय में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल में भी पूरे 30 अंक मिले, जिससे उनका कुल परिणाम बहुत बेहतरीन रहा और वे सफल घोषित हुए।

 
विज्ञापन

मार्कशीट में होंगे 16 सुरक्षा फीचर

इस बार जारी की जाने वाली मार्कशीट में लगभग 16 तरह के सुरक्षा फीचर शामिल किए जाएंगे। इनमें से कुछ फीचर ऐसे होंगे जिन्हें सामान्य आंखों से देखा जा सकेगा, जबकि कुछ को पहचानने के लिए विशेष उपकरणों जैसे यूवी किरणों या लेंस की जरूरत पड़ेगी। इन सुरक्षा उपायों का उद्देश्य मार्कशीट की प्रमाणिकता को मजबूत करना है।

UP Board Result: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा।
  • संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और रोल कोड़ दर्ज करें और 'View Result' वाले बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें