फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के 10वी में टॉप-3 में छह बच्चे, इनमें पांच लड़कियां

Sat, 20 Apr 2024 03:56 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि बालिकाएं बालकों से आगे हैं।  हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 93.40 फीसदी बालिकाओं और इंटरमीडिएट में कुल 86.50 बालकों ने परीक्षा पास की। हाईस्कूल की टॉपर सीतापुर की प्राची निगम रही है।
विज्ञापन
प्राची निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि बालिकाएं बालकों से आगे हैं। हाईस्कूल की टॉपर लिस्ट में भी बालिकाओं ने अपनी साख जमाई है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। 20 अप्रैल को बोर्ड ने दोपहर दो बजे परीक्षा परिणाम जारी किया है। वहीं इस बार का परीक्षा परिणाम भी हाईस्कूल का 89.55 प्रतिशत रहा है। इस बार की हाईस्कूल की टॉपर सीतापुर की प्राची निगम रही है। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 93.40 फीसदी बालिकाओं और इंटरमीडिएट में कुल 86.50 बालकों ने परीक्षा पास की।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। हाईस्कूल में सत्र 2023-24 में 29 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारंभ होकर 4 मार्च को समाप्त हो गई थीं। परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल शनिवार को दोपहर दो बजे जारी किया। 
विज्ञापन


हाईस्कूल की टॉपर लिस्ट में इस बार छात्राओं ने ही कब्जा किया हुआ है। टॉप-3 में छात्राएं ही छाई हुई हैं। सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में अपना स्थान बनाया। वहीं दूसरे स्थान पर 98.33 प्रतिशत अंक पाकर फतेहपुर की दीपिका सोनकर रहीं। तीसरे स्थान पर सीतापुर की नव्या सिंह, सीतापुर की स्वाति सिंह, जालौन की दीपांशी सेंगर और प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें