UP Board Result 2023: क्या बदल गया यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने का समय? अब इतने बजे घोषित होगा परिणाम
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:25 PM IST
सार
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणाम जारी होने में कुछ देरी हो सकती है।
डिजिलॉकर पर ऐसे मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आज कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होगा। बोर्ड के अनुसार दोपहर 1:30 बजे परिणाम जारी होना है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणाम जारी होने में कुछ देरी हो सकती है। बोर्ड के अफसरों के अनुसार, करीब पौने दो बजे तक सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और रिजल्ट का एलान कर देंगे। ऐसे में करीब 15 से 20 मिनट की देरी जरूर हो सकती है। हालांकि, परिणाम तय समय पर ही जारी करने की कोशिश है।

यहां देखें रिजल्ट
जिन छात्रों ने इस साल 10वीं कक्षा के परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।
UP Board का रिजल्ट SMS पर पाएं
- UP Board Result 2023 जारी होते ही अक्सर यूपीएमएसपी की वेबसाइट क्रैश हो जाती है।
- ऐसे में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले 58 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परेशान होते रहते हैं।
- खैर, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हम आपको सबसे पहले रिजल्ट बताने वाले हैं।
- अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट My Result Plus के जरिये आप SMS पर भी रिजल्ट पा सकते हैं।
- छात्र सबसे पहले अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
- ऊपर की पट्टी में "यूपी बोर्ड" पर क्लिक करें।
- वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
- "सबमिट करें" पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।
- यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।
UP Board Result 2023: डिजिलॉकर से ऐसे करें डाउनलोड
एप स्टोर से डिजिलॉकर डाउनलोड करें या अपने वेब ब्राउजर पर digilocker.gov.in को एक्सेस करें।
अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट टैब पर जाएं।
पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें, यदि कोई हो।
अपनी यूपी बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट एक्सेस करें।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।