UP Board Result 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा। 56 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ स्थिति लोक भवन में प्रेस वार्ता के जरिए दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी करेंगे। 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी में शुरू हुई थीं और 6 मार्च तक चली थी। बोर्ड की परीक्षाएं कोरोना वायरस के कहर से पहले ही पूरी हो गई थीं। लेकिन कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन की वजह से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई थी। जिसकी वजह से इस साल रिजल्ट की घोषणा में भी देरी हुई है।
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे देखें अपना रिजल्ट
#1. सबसे पहले विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
#2. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in/ upmsp.edu.in है।
#3. यहां विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा का लिंक मिलेगा।
#4.विद्यार्थी दसवीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और विवरण भरें।
#5. विद्यार्थियों की तरफ से जानकारी भरते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी प्रिंट कॉपी निकाल सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने अप्रैल आखिर में दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। दसवीं की परीक्षा में 80.07 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। जबकि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 70.6 फीसदी रहा था।
जानिए पिछले पांच सालों में कैसे रहा दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
गौरतलब है कि पिछले साल यूपी बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट 80.07 फीसदी रहा था। उससे पहले साल 2018 में दसवीं के परिणाम 75.16 फीसदी रहा था। जबकि साल 2017 में 81.18 फीसदी, 2016 में 87.66 फीसदी और साल 2015 में दसवीं का परिणाम 83.74 फीसदी रहा था। वहीं, पिछले साल बारहवीं में 70.06 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। साल 2018 में बारहवीं कक्षा में 72.43 फीसदी और साल 2017 में 82.62 फीसदी रिजल्ट रहा था। उससे पहले साल 2016 में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 87.99 फीसदी और 2015 में 88.83 फीसदी रहा था।
NEET, IIT JEE (Mains & Adv.), UPSEE, NDA - सुरक्षित रहें और घर से ही लें कोटा, दिल्ली, मुंबई, की बेहतरीन फैकल्टी से कोचिंग - Safalta.com