उत्तर प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित होने में अब बस छह दिन बाकी हैं। लगभग 50 लाख छात्र अपना परिणाम सबसे अमर उजाला की माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। इन दिनों छात्रों के मन में अनेक सवाल चल रहे होंगे। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड राहत की खबर लेकर आया है। बता दें कि इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल होने वाले छात्र भी पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे।