बता दें कि 2020 में हाईस्कूल में आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र की अनिष्का बघेल ने यूपी में पांचवा स्थान हासिल किया है। अनिष्का बघेल एसडीएलबीएसएमएसबी इंटर कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा हैं। अनिष्का ने प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। अनिष्का ने हाईस्कूल में 94.67 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
यूपी बोर्ड दसवीं कक्षा में 23 लाख 982 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। हाईस्कूल में 83.3 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इंटरमीडिएट में कुल 18 लाख 54 हजार 99 छात्र पास हुए हैं।
यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस कर की।
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में रिया जैन ने टॉप किया है। उनका भविष्य में पीएचडी करनी है और वो टीचर बनना चाहती हैं।
अनुराग इंटर टॉपर का कहना है कि मुझे उम्मीद थी कि मैं टॉप करूंगा। मैं रोज 15 घंटे पढाई करता था। जब तक टारगेज पूरा नहीं होता था मैं तब तक पढाई करता था। मेरे माता पिता ने पूरा सपोर्ट किया है। मेरे स्कूल स्टाफ ने भी मेरा पूरा सहयोग किया है। बता दें कि अनुराग के पिता की छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान है।
बता दें कि इस साल दोनों कक्षाओं के टॉपर एसआर इंटर कालेज बड़ौत बागपत के हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 83.31 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। इस साल लड़कों का रिजल्ट 79.88 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 87.29 फीसदी रहा।
यूपी बोर्ड 12वीं में दूसरे स्थान पर प्रांजल सिंह रहें। इन्होंने 96 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
इस साल 12वीं कक्षा में अनुराग मलिक ने 97 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। ये श्री राम इंटर कॉलेज, बडौत बागपत के छात्र हैं।
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे निकल गईं। बता दें कि रिया जैन ने 10वीं में टॉप किया है।
बस कुछ ही देर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के 30,24,480 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट के 27,72,656 छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित किया जाएगा।
इस साल राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणामों की घोषणा करेंगे।
इस बार कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड का परिणाम में काफी देरी हुई है। लेकिन अब बस कुछ पलों बाद रिजल्ट जारी हो जाएगा।
आगरा की बात करें तो 69740 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल के 35108 तथा इंटर के 34632 परीक्षार्थी शामिल रहे। हालांकि जनपद में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 78597 थी।
वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत
2015 88.33 फीसदी
2016 87.99 फीसदी
2017 82.62 फीसदी
2018 72.43 फीसदी
2019 70 फीसदी
UP Board 10th, 12th Result 2020: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट कैसे देखें। वीडियो के माध्यम से जानें...
वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत
2015 83.74 फीसदी
2016 87.66 फीसदी
2017 81.18 फीसदी
2018 75.16 फीसदी
2019 80 फीसदी
साल 2019 में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा के नतीजे 27 अप्रैल, 2019 को जारी किए गए थे और 12वीं का पास प्रतिशत 70 फीसदी रहा था।
इस साल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन फिर 5 मई, 2020 से ग्रीन जोन के 20 जिलो में शुरू किया गया था। वहीं ऑरेंज जोन के जिलों में 12 मई से तथा रेड जोन के 19 जिलों में 19 मई से फिर से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था।
UP Board Result 2020: इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की कुल कॉपियों की संख्या 1,29,41,714 थीं, जिनका मूल्यांकन होना था।
उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात करें तो इस साल पंजीकृत परीक्षार्थी की संख्या 86,607 है, जिनमें से हाईस्कूल 43499 और इंटरमीडिएट 43108 हैं।
यूपी बोर्ड इस साल कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की तैयारी कर रहे है।
यूपी बोर्ड के परिणाम आने से पहले ही छात्र अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें।
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों के एक ही समय पर वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। ऐसे में छात्र माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
रिजल्ट आने से पहले ज्यादातर छात्र काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन रिजल्ट देखने के समय कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे में आपको रिजल्ट देखने में बहुत देर हो सकती है। छात्र माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
पिछले साल तक बोर्ड के सभापति एवं सचिव ही बोर्ड मुख्यालय से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करते रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने ट्वीट किया कि "मेरे प्यारे बच्चों, आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है। वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं। अतः प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो।"
UP Board Result 2020: इस साल बोर्ड कार्यालय में बैठकर कर्मचारियों द्वारा परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन तैयार किए गए।
इस साल बोर्ड परिणाम में गलती से बचने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से एडवांस तकनीक का उपयोग किया गया।
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in एवं upmsp.edu.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Board Class 12th Result 2020: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा पूरी होने के एक दिन पहले तक प्रदेश भर में 400 नकल करते हुए पकड़े गए। वहीं 233 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
UP Board Class 12th Result 2020: अंकपत्र में सभी छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता के नाम पहली बार हिंदी के साथ अंग्रेजी भाषा में भी दर्ज होंगे।
बता दें कि हर साल परिणाम के समय इंटरनेट से जो अंकपत्र छात्रों को मिलता है उसकी कोई कानूनी मान्यता नहीं होती। लेकिन डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट प्रवेश से लेकर नौकरी तक के लिए मान्य होती है। यही कारण है कि पहले 12वीं के छात्रों को ये विशेष रूप से तैयार अंकपत्र देने की तैयारी है ताकि उन्हें आगे स्नातक या अन्य प्रवेश में किसी तरह की परेशानी न हो।
NEET, IIT JEE (Mains & Adv.), UPSEE, NDA - सुरक्षित रहें और घर से ही लें कोटा, दिल्ली, मुंबई की बेहतरीन फैकल्टी से कोचिंग Safalta.com पर
इस साल किसी कारणवश उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में कुल 4,80,591 छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं हो पाए। ऐसे स्थिति में ये छात्र पहले ही बोर्ड द्वारा फेल घोषित कर दिए गए हैं।
चरण - 1 सबसे पहले My Result Plus की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद यूपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अब आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
UP Board Class 10th Result 2020 LIVE Updates: साल 2017 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93.60 फीसदी अंकों के साथ आरती कुशवाह ने जिले में टॉप किया था। आरती मार्निंग रेज इंटर कॉलेज नवांमील की छात्रा थीं। अब उनका सपना शिक्षक बनना है। बोर्ड के अभ्यर्थियों के लिए आरती ने कहा है कि रिजल्ट देखकर तनाव कतई न लें। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। आगे की योजना बनाएं और पूरी मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य को पाने की कोशिश करें।
साल 2016 में इंटरमीडिएट में 96.2 फीसदी अंकों के साथ गौरव धाकरे ने जिले में टॉप किया था। गौरव संत श्री आनंददास जी महाराज इंटर कॉलेज डौकी के विद्यार्थी थे। अब वह दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। गौरव ने छात्रों के लिए मैसेज दिया है कि वे प्राप्तांक अच्छे होने से हमारा मनोबल जरूर बढ़ता है, लेकिन यही हमारी मंजिल नहीं होती है। मंजिल की ओर बढ़ने और उसे पाने के लिए और अच्छा करने की जरूरत होती है।
UPMSP UP Board Exam 2020: साल 2015 में इंटरमीडिएट परीक्षा में मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज नवांमील की अंकिता यादव ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में टॉप किया था। इनका कहना है कि किसी विषय में कम नंबर हैं तो उससे मोटिवेट होना चाहिए। कमी को दूर करने का संकल्प लें। खुद का आकलन कर लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
UP Board 10th, 12th Result 2020: बीते वर्षों के टॉपर्स ने इस साल के छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि वे परिणामों को लेकर ज्यादा सोच विचार न करें। रिजल्ट जैसा भी आए, छात्र-छात्राओं को उसे सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए।
UP Board Result 2020: इस साल यूपी बोर्ड मुख्यालय से परिणाम जारी नहीं हो रहे हैं। बता दें कि सरकार के इस निर्णय का शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि सरकार मनमानी कर रही है।
UP Board Result 2020: राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने जानकारी दी कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी को शुरू हुईं। 10वीं परीक्षा 12 दिन में यानी 3 मार्च और 12वीं की परीक्षा 15 कार्य दिवस में पूर्ण होकर 6 मार्च को संपन्न हुईं।
UP Board Result 2020: इस साल राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणामों की घोषणा करेंगे।
अभी भी कर सकते हैं खुद को रजिस्टर-
चरण - 1 सबसे पहले My Result Plus की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद यूपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अब आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।