फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: 12वीं के बाद इन प्रवेश परीक्षाओं को पास कर पा सकते हैं इन कोर्सेस में दाखिला

Fri, 15 May 2020 05:58 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
विज्ञापन

UP Board Result 2020: वे छात्र जो 12वीं कक्षा में हैं उनके साथ बहुत असमंजस की स्थिति होती है। 12वीं में बोर्ड की पढ़ाई के साथ आगे किस कोर्स में प्रवेश लेना है इसको लेकर भी वे बहुत परेशान रहते हैं। अलग-अलग विषय से 12वीं करने वाले छात्रों को अलग -अलग विषय में दाखिला लेना होता है। इनके लिए प्रवेश परीक्षाएं भी अलग होती है। ज्यादातर कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन विभिन्न संस्थानों द्वारा कराया जाता है। तो जानते हैं कि 12वीं के बाद कौन- कौन सी प्रवेश परीक्षा देकर आप अपने मन का करियर चुन सकते हैं।

विज्ञापन

मेडिकल प्रवेश परीक्षा:

  • अगर आपके पास 12वीं में जीव विज्ञान विषय है और एमबीबीए, बीडीएस और आयुष में प्रवेश चाहते हैं, तो आपको राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) देनी होगी। इसके अलावा एम्स आदि संस्थान भी इन विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन कराते हैं।


विज्ञापन

 

लॉ प्रवेश परीक्षा:

  • अगर आप लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और एलएलबी, बीए एलएलबी जैसे अन्य लॉ कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं तो इसके लिए राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर और विश्वविद्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन होता है। अगर आप देश के प्रसिद्ध लॉ कॉलेजों में प्रवेश चाहते हैं, तो आपको राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा CLAT जिसका आयोजन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटियों द्वारा किया जाता है। इसे दे सकते हैं। साथ ही कई विश्वविद्यालय लॉ की प्रवेश परीक्षा स्वंय कराते हैं।

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा:

  • 12वीं विषय में अगर आपने विज्ञान विषय लिया है और विज्ञान विषय में गणित आप के पास है तो इंजीनियरिंग आपका लक्ष्य हो सकता है। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कई रास्ते हैं। पर राष्ट्रीय स्तर की जो सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा होती है उसे जेईई मेन कहते हैं। इसका आयोजन नेशनल टेस्ट एजेंसी के द्वारा किया जाता है। इसके अलावा राज्य भी इंजीनियरिंग विषय में प्रवेश के लिए अपनी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कराते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें