फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परिणाम 2020: बनें इवेंट मैनेजमेंट, ऐसे बना सकते हैं करियर

Wed, 27 May 2020 08:18 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020 इंटरमीडिएट
विज्ञापन
2020 UP Board Exam Results Class 12: करियर के बारे में समय रहते सोच लिया तो भविष्य में कोई परेशानी नहीं आती। चूंकि हर क्षेत्र की तरह शिक्षा क्षेत्र भी आज इस महामारी के चलते प्रभावित है इसलिए अनेकों राज्यों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई हैं, ऐसे में अब छात्र-छात्राएं केवल परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यदि आप घर बैठे अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि जिस फील्ड के बारे में बता रहे हैं, उसके माध्यम से आप आसानी से नौकरी पा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन

इवेंट मैनेजमेंट-

  • इवेंट मैनेजमेंट मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग का मिला जुला रूप है, जो उत्साह और रोमांच से भरपूर है। यह कमाल का फील्ड है। इसमें विजुअलाइजेशन है, क्रिएटिविटी है, प्लानिंग, वेन्यू मैनेजमेंट और भरपूर एक्साइटमेंट है। यह नए जमाने का करियर है। सब जानते हैं कि सोशलाइजिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है और तमाम आयोजन इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा ही मैनेज किए जा रहे हैं।
  • इवेंट मैनेजमेंट में अलग-अलग तरह के कार्यों को सही समय पर और पूरी सटीकता के साथ जोड़ना ही सफलता की सीढ़ी है। जिसने इस काम को क्लाइंट के मुताबिक दिए गए समय पर और दिए हुए बजट में बिना किसी परेशानी के पूरा कर लिया, वही सफल इवेंट मैनेजर है।
  • इस फील्ड में समय का दबाव हमेशा रहता है, क्वालिटी को लेकर हमेशा किच-किच रहती है और कमी निकालने की गुंजाइश बची रहती है।
  • इस काम का नेचर ही ऐसा है कि पसंद और नापसंद के बीच बड़ी बारीक रेखा होती है। इवेंट के आयोजन से पहले बजट, वेन्यू, मेन्यू, सेलिब्रेटी को लेकर बड़ी आपाधापी मची रहती है। लेकिन यही आपाधापी इस काम का अनिवार्य हिस्सा है, जो काम पूरा होने पर सुकून और पैसा दोनों देती है। 
  • इवेंट मैनेजमेंट के काम में अलग-अलग तरह के गुणों की जरूरत होती है। काम करते रहने से उनमें निरंतर सुधार भी होता रहता है।
  • चाहे लीडरशिप क्वालिटी हो, पीआर स्किल हो, मार्केटिंग स्किल हो, बजट बनाने का स्किल हो या रिस्क मैनेजमेंट स्किल हो, ये सारे स्किल्स इसमें काम आते हैं। उनमें निरंतर निखार भी आता रहता है।
  • हर व्यक्ति जो इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ना चाहता है, उसे यह पता होना चाहिए कि उसमें इनमें से कौन-कौन से स्किल्स हैं, जिनकी जरूरत इस काम में पड़ती है और जिनके बिना इस काम में आना गैर समझदारी का निर्णय हो सकता है।
  • पहले तो इवेंट के फील्ड में एंट्री के लिए किसी खास योग्यता या पढ़ाई की दरकार नहीं थी, लेकिन अब पढ़ाई का रास्ता भी खुल गया है। आपने अगर 12वीं पास कर लिया है तो आप इसमें डिग्री, डिप्लोमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें