फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: कल से शुरू होगा दसवीं-बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन, हर दिन सैनिटाइज होंगे मूल्यांकन केंद्र

Mon, 04 May 2020 01:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं-बारहवीं कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य कल यानी 5 मई से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन कार्य 5 मई से शुरू होकर 25 मई तक पूरा होगा। शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर 25 मई तक शिक्षक कॉपियों को जांचने का कार्य पूरा कर देंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन की अवधि को तीन मई से बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है । 

विज्ञापन


दसवीं-बारहवीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए बने केंद्रों को हर दिन सैनिटाइज किया जाएगा। सभी जिलों में प्रत्येक मूल्यांकन केंद्रों से 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई जाएगी। सीसीटीवी के जरिए मूल्यांकन केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। 

मूल्यांकन कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी हो चुके हैं। शिक्षक कॉपियों को जांचते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और सूबे की सरकार की तरफ से जारी सुरक्षा निर्देशों का भी पालन करेंगे। मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को दो मीटर की दूरी पर बैठना की व्यवस्था की गई है। परीक्षक हैंड गल्ब्स और मास्क पहनकर मूल्यांकन केंद्र आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें