फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: 12वीं के बाद इन डिप्लोमा कोर्स में बना सकते हैं करियर, हजारों में होगी सैलरी

Wed, 13 May 2020 06:06 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
विज्ञापन
UP Board Result 2020: 12वीं पास होने के बाद छात्र स्नातक से लेकर बी.टेक और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रवेश ले लेते हैं। वहीं बहुत से ऐसे डिप्लोमा कोर्स भी मौजूद हैं जिन्हें करने के बाद छात्र को आसानी से नौकरी मिल सकती है। इन डिप्लोमा कोर्स की अवधि स्नातक के इतनी नहीं होती है। इसलिए ये डिप्लोमा कोर्स जल्द हो जाते हैं तो जानते हैं ऐसे ही कुछ डिप्लोमा कोर्स के बारे में जिन्हें 12वीं के बाद किया जा सकता है -

डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट:

  • एक इवेंट मैनेजर का काम होता है किसी भी प्रोग्राम को परफेक्ट तरीके से करना तथा उस काम के लिए प्लानिंग करना। ये प्रोग्राम कोई अवॉर्ड फंक्शन हो या म्यूजिक लांच जैसे बड़े प्रोग्रामों को मैनेज होते हैं।

योग्यताएं:

  • इस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आपको 12वीं पास होना चाहिए। वहीं इस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही आपके अंदर आयोजन की समझ, नेतृत्व क्षमता होनी चाहिए।

प्रमुख संस्थान:

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, मुंबई
  • इवेंट मैनेजमेंट डेवलॅपमेंट इंस्टीट्यूट, मुंबई
  • नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मीडिया स्टडीज, अहमदाबाद

विज्ञापन

डिप्लोमा इन फोटोग्राफी:

  • अगर फोटोग्राफी आपका शौक है तो इसमें आप करियर भी बना सकते हैं। आज के समय में हर छोटे-बड़े आयोजनों में, मीडिया चैनल, अखबार, ऑनलाइन पोर्टल, ट्रेवल पोर्टल, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी  इत्यादि के अलावा भी कई जगह फोटोग्राफर की मांग होती है।

प्रमुख संस्थान:

  •    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद
  •     कॉलेज ऑफ आर्ट्स, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, तिलक नगर मार्ग, नई दिल्ली
  •      भारतीय विद्या भवन, कस्तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्ली
  •     लाइट एंड लाइफ एकेडमी, ऊटी   
  •     भोपाल विश्वविद्यालय भोपाल, मध्यप्रदेश
  •     फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स, लखनऊ यूनिवर्सिटी
   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें