फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: यूट्यूब और ब्लॉगिंग के माध्यम से घर बैठे कमाएं लाखों रुपये, 10वीं-12वीं के लिए सुनहरा मौका

Tue, 28 Apr 2020 11:15 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूट्यूब
विज्ञापन
UP Board Exam 2020: लॉकडाउन के चलते अब उम्मीदवारों को 3 मई तक घरों में बैठना होगा। चूंकि हर क्षेत्र की तरह शिक्षा क्षेत्र भी आज इस महामारी के चलते प्रभावित है इसलिए अनेकों राज्यों में बच्चों की सुरक्षा को घ्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षा के बड़े-बड़े कार्यक्रमों को भी टाल दिया है। लेकिन खास बात ये है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई। छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। अपना समय व्यर्थ करने की बजाय छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के बारे में सोचें। यह समय उत्तम है। यहां  हम आपको एक ऐसी फील्ड के बारे में बता रहे हैं जिससे माध्यम से आप प्राइवेट नौकरी के साथ सरकारी नौकरी भी पा सकते हैं।
विज्ञापन

आज का समय इंटरनेट का है, फिर चाहे वो पढ़ाई हो या मनोरंजन, किसी जगह की यात्रा हो या फिर दैनिक जीवन से जुड़ा कोई काम, यहां तक की परिवार के साथ बाहर खाने जाना हो या फिर परिवार के लिए कुछ बाहर से मंगाना हो। हमारा हर निर्णय इंटरनेट पर ही निर्भर है। इसीलिए इंटरनेट एक बड़ा व्यवसाय बन के उभर रहा है।

खास तौर पर यूट्यूब एक ऐसा माध्यम बन चुका है जो कि सूचना के सबसे बड़े स्रोत का रूप ले चुका है। जहां हर न्यूज चैनल यूट्यूब के माध्यम से सूचना का प्रचार प्रसार कर रहे हैं तो वहीं यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनकर भी उभरा है जो कि आम लोगों को भी अपनी प्रतिभा को एक बड़े दर्शक समूह के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर देता है।



सिर्फ यूट्यूब ही नहीं इंटरनेट ऐसे कई माध्यम हमे देता है, जिससे हम बिना किसी पर निर्भर हुए, बिना बहुत ज्यादा पैसा खर्च किए अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं और अपनी आजीविका कमा सकते हैं। यूट्यूब, ब्लॉगिंग, वीडियो ब्लॉगिंग, ट्रैवेल ब्लॉगर आदि कई ऐसे माध्यम हैं, जिनके इस्तेमाल से आप नई ऊचांइयों को छू सकते हैं।

ऐसे कई लोग हुए हैं जिन्होने समय के इस परिवर्तन को समझा और आज सफलता की सीढियां चढ़ कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। भुवन बाम (बीबी की वाइन्स) ध्रुव राठी,रोमन सैनी (अनएकेडमी) आदि कई ऐसे नाम हैं, जिन्होने बहुत ही कम समय में इन प्लेटफॉर्मों का प्रयोग कर एक सफल व्यक्ति बन चुके हैं।

यूट्यूब और ब्लॉगिंग में अवसर तो बहुत हैं बस आवश्यकता है तो सिर्फ अपने अंदर की प्रतिभा को पहचानने की, साथ ही इन प्लेटफॉर्मों के बारे में जानने की । यूट्यूब, ब्लॉगिंग, गूगल एडवर्ड्स के पेचींदा नियमो के बारे में सही जानकारी आप की सफलता के अवसरों को कई गुना बढ़ा देती है। इसलिए इस क्षेत्र में करियर बनाना बेहद अच्छा फैसला होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें