उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च महीने में ही संपन्न हो गई थीं। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 51.30 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। पिछले साल की तरह इस साल भी परिणाम अप्रैल महीने में घोषित करने का लक्ष्य था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन घोषित हो गया और कॉपी के मूल्यांकन को बीच में ही रोकना पड़ा। कुछ समय बाद बोर्ड ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर मूल्यांकन फिर शुरू किया और तय पर खत्म भी किया।
हाल ही में बोर्ड अध्यक्ष ने जानकारी दी कि परिणाम 27 जून को दोपहर 12.30 बजे घोषित हो जाएंगे। ऐसे में अपना परिणाम सबसे पहले देखने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट
https://results.amarujala.com/ है।
जरूरी आंकड़ें-
10वीं-12वीं छात्रों के कुल आंकड़ें-
- हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत हुए छात्रों की संख्या- 56,11,072
- परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या- 51,30,481
- हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की संख्या- 4,80,591
10वीं के आंकड़ें-
- हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत हुए छात्रों की संख्या- 30,24,632
- परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या- 27,44,976
- हाईस्कूल परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों की संख्या- 2,79,656
12वीं के आंकड़ें-
- इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत हुए छात्रों की संख्या- 25,86,440
- परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या- 23,85,505
- परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की संख्या- 2,00,935
नोट- इन आंकड़ों के हिसाब से 10वीं और 12वीं में 4,80,591 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
सबसे पहले परिणाम देखने के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर