UP Board Result 2020: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए जिन्हें जॉब करने के चाह है उन्हें भारतीय डाक नौकरी का मौका देता है। भारतीय डाक में 10वीं पास उम्मीदवार कई पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए हाल ही में भारतीय डाक ने हजारों की संख्या में पूरे भारत में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली थी। तो जानते हैं क्या होता है ग्रामीण डाक सेवक का काम और कैसे होता है इस पद पर चयन
ग्रामीण डाक सेवक बनने के लिए क्या करें:
- ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए समय- समय पर सरकार के द्वारा अधिसूचना निकाली जाती है। इस पद चयन होने के बाद नियुक्ति डाक विभाग के देश भर में फैले राज्यों/सर्किल में होती है।
ग्रामीण डाक सेवक के कार्य:
- केंद्र सरकरा के दूरसंचार मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक का पद होता है। ग्रामीण डाक सेवक संबंधित कार्यों के लिए सहायक के रूप में कार्य करने समेत अन्य कार्य भी करते हैं।
क्या होनी चाहिए योग्यता:
- ग्रामीण डाक सेवक बनने के लिए आपको किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही केंद्र सरकार या राज्य सरकार से मान्यताप्राप्त केंद्र से कंप्यूटर कोर्स किया होना चाहिए।
कितनी होनी चाहिए आयु:
- ग्रामीण डाक सेवक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्युनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
ऐसे होगा चयन:
- ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है। उम्मीदवारों का मेरिट 10वीं में प्राप्त अंको के आधार पर बनाई जाती है।
ये भी पढे़ें : उत्तर प्रदेश में 3951 पदों पर बंपर भर्तियां, मिला 10वीं पास युवाओं को आवेदन का एक और मौका