यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने वाला है। ऐसे में फर्जी कॉल कर पास कराने का दावा करने वालों की शिकायतें अन्य जिलों से मिलने के बाद से शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। वहीं, प्रयागराज बोर्ड की ओर से भी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।