फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Marksheet New Changes: इस बार अलग दिखेगी यूपी बोर्ड की मार्कशीट, 16 सिक्योरिटी फीचर से होगी लैस

Fri, 13 Mar 2026 09:13 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में बड़े बदलाव किए हैं। नई मार्कशीट 16 सिक्योरिटी फीचर, होलोग्राम और वॉटरमार्क से लैस होगी, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। यह वॉटरप्रूफ और नॉन-टीयरएबल होगी। कॉपियों की जांच 18 मार्च से शुरू होगी और रिजल्ट अप्रैल में आने की संभावना है।
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी जाने वाली मार्कशीट में इस बार कई अहम बदलाव किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत तैयार की जा रही मार्कशीट पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और टिकाऊ होगी। 

विज्ञापन


इसमें कई आधुनिक सुरक्षा फीचर शामिल किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य फर्जी मार्कशीट बनाने की कोशिशों पर रोक लगाना है। नई मार्कशीट न केवल मजबूत होगी बल्कि पानी से खराब भी नहीं होगी और इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना आसान नहीं होगा।

Trending Videos

परीक्षाएं समाप्त, अब मूल्यांकन की बारी

गौरतलब है कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 12 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद अब बोर्ड स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, कॉपियों की जांच प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी। इसी बीच बोर्ड ने यह भी तय किया है कि छात्रों को जारी की जाने वाली मार्कशीट में सुरक्षा और गुणवत्ता से जुड़े कई नए प्रावधान लागू किए जाएंगे।

नई मार्कशीट में जोड़े गए आधुनिक सुरक्षा फीचर

इस बार जारी की जाने वाली मार्कशीट में लगभग 16 तरह के सुरक्षा फीचर शामिल किए जाएंगे। इनमें से कुछ फीचर ऐसे होंगे जिन्हें सामान्य आंखों से देखा जा सकेगा, जबकि कुछ को पहचानने के लिए विशेष उपकरणों जैसे यूवी किरणों या लेंस की जरूरत पड़ेगी। इन सुरक्षा उपायों का उद्देश्य मार्कशीट की प्रमाणिकता को मजबूत करना है।

नई मार्कशीट में सिक्योरिटी कोडिंग और होलोग्राम सुरक्षा भी शामिल की जाएगी। इसके अलावा इसमें विशेष वॉटरमार्क और रेनबो प्रिंटिंग का उपयोग किया जाएगा, जिससे इसकी पहचान और अधिक विशिष्ट हो सकेगी। बोर्ड का मानना है कि इन तकनीकों के इस्तेमाल से मार्कशीट की नकल करना लगभग असंभव हो जाएगा।

मजबूत और टिकाऊ होगी नई मार्कशीट

नई मार्कशीट को पहले की तुलना में अधिक टिकाऊ बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसे इस तरह तैयार किया जा रहा है कि इसे आसानी से फाड़ा नहीं जा सकेगा। यह नॉन-टीयर एबल यानी फटने से सुरक्षित होगी। साथ ही इसे वॉटरप्रूफ बनाया जा रहा है, ताकि पानी लगने पर भी यह खराब या गल न सके।

मार्कशीट में किसी तरह की ओवरराइटिंग भी संभव नहीं होगी। इसके अलावा इसे नॉन-डिग्रेडेबल बनाया जा रहा है, जिससे समय के साथ इसकी गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ेगा। मार्कशीट का आकार भी बदला गया है। अब इसे ए-4 साइज में तैयार किया जाएगा, जो पहले की तुलना में थोड़ा लंबा होगा।
विज्ञापन

कब जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। पिछले वर्षों के रुझान को देखें तो बोर्ड आमतौर पर कॉपियों की जांच पूरी होने के करीब 10 से 15 दिन के भीतर परिणाम घोषित कर देता है।

पिछले साल यानी 2025 में कॉपी जांच का काम 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच हुआ था, जबकि 2024 में यह प्रक्रिया 16 मार्च से 31 मार्च तक चली थी। इस वर्ष कॉपियों की जांच 18 मार्च से 31 मार्च 2026 तक होने की संभावना है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें