फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: एक फरवरी से होगी यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा, बोर्ड ने जारी किए दिशानिर्देश; अवश्य पढ़ें

Thu, 30 Jan 2025 08:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Intermediate Exam 2025: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। यह परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड ने इसके संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
UP Board 12th Practical Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 12th Practical Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। यह परीक्षा दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी। पहले चरण में 1 से 8 फरवरी तक आठ मंडलों के जिलों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

परीक्षा में नई प्रक्रिया लागू

  • इस बार परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया गया है। पहली बार परीक्षक सीधे विद्यालय परिसर से ही मोबाइल एप के माध्यम से पोर्टल पर अंक अपलोड करेंगे।
  • परीक्षकों की सूची, उन्हें आवंटित विद्यालयों की जानकारी और परीक्षा से जुड़े सभी दस्तावेज पहले ही संबंधित जिलों में भेज दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी

  • बोर्ड सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रायोगिक परीक्षा शत-प्रतिशत CCTV निगरानी में आयोजित होगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा की पूरी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षकों को अपने साथ आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा, जिसकी एक प्रति विद्यालय के अभिलेखों में संरक्षित रखी जाएगी।

पहले चरण में किन जिलों में होगी परीक्षा?

  • पहले चरण के अंतर्गत अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के जिलों में परीक्षाएं आयोजित होंगी।
  • सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे CCTV कैमरों की स्थिति की भी समीक्षा की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
  • बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो परीक्षा की सुचारू व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेंगे।
विज्ञापन

छात्रों के लिए क्षेत्रीय हेल्पडेस्क बनाए गए

प्रयोगात्मक परीक्षा के साथ-साथ हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की लिखित परीक्षाओं से संबंधित छात्र/छात्राओं की विषयगत समस्याओं, परीक्षा के भय/जिज्ञासा/तनाव आदि के कारण उत्पन्न समायोजनात्मक कठिनाई के समाधान हेतु परिषद मुख्यालय एवं समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों में हेल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्रवार हेल्पडेस्क से निम्नलिखित नंबरों और इमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है:
 
कार्यालय दूरभाष नम्बर ईमेल एड्रेस
क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ 0121-2660742 / 9454457256 romeerut@gmail.com
क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली 0581-2576494 / 9411915423 robareilly@gmail.com
क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज 0532-2423265 / 9793908133 roallahabad1@gmail.com
क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी 0542-2509990 / 9415810708 / 9453760092 rovaranasi@gmail.com
क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर 0551-2205271 / 6394717234 upmsprogkp@gmail.com
मुख्यालय, प्रयागराज 18001805310 / 18001805312 upmspho@gmail.com


बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस परीक्षा से संबंधित दिशानिर्देशों की एक सूची अपलोड की है। संबंधित शिक्षकों और छात्रों को इन निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें