52 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया पंजीकरण
बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, कुल 52,30,297 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
कक्षा 10
- कुल विद्यार्थी: 27,50,945
- लड़के: 14,38,682
- लड़कियां: 13,12,263
कक्षा 12
- कुल विद्यार्थी: 24,79,352
- लड़के: 13,03,012
- लड़कियां: 11,76,340
पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षाएं आयोजित होंगी।
परीक्षा की तारीख और समय
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी:
- पहली पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कैंप कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम पूरे परीक्षा अवधि में जिलों की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी करेगा और नियमित समीक्षा करेगा।
इस कंट्रोल रूम का उद्घाटन 17 फरवरी 2026 को राज्य मंत्री (माध्यमिक शिक्षा) गुलाब देवी द्वारा किया जाएगा। यह व्यवस्था कानून-व्यवस्था की स्थिति, परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों और आवश्यक निर्देशों के समन्वय के लिए बनाई गई है।
बोर्ड द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देश
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों में परीक्षा केंद्रों के लिए कई सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं:
- यदि किसी परीक्षार्थी के विषय या जेंडर में त्रुटि हो, तो अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुमति से सुधार किया जाए।
- परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा कोई भी शिक्षक, कर्मचारी या परीक्षार्थी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखेगा। स्ट्रॉन्ग रूम में भी मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
- बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी किसी भी स्थिति में पुरुष कक्ष निरीक्षक या अधिकारी द्वारा नहीं ली जाएगी।
- बिना परिचय पत्र के कोई भी कर्मचारी परीक्षा केंद्र परिसर में मौजूद नहीं रहेगा।
- उत्तर पुस्तिकाओं के मुख्य पृष्ठ पर यूनिक कोड (केंद्र कोड) की मुहर लगाना अनिवार्य होगा। केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर और पदनाम की मुहर नहीं लगाई जाएगी।
- परीक्षा शुरू होने से पहले प्रत्येक कक्ष में यह घोषणा की जाएगी कि उत्तर पुस्तिका में कोई भी रुपये या अनुचित सामग्री न रखी जाए। ऐसा पाए जाने पर अनुचित साधन के तहत कार्रवाई होगी।
- किसी भी परीक्षार्थी को विद्यालय स्तर पर नियम विरुद्ध प्रवेश पत्र से वंचित न किया जाए।
- प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त फर्नीचर, रोशनी, पेयजल और क्रियाशील शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।