फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2022: 10वीं के छात्र इस क्वैश्चन बैंक से कर रहे पूरे सिलेबस की तैयारी, क्या आपको है इसकी जानकारी

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडियट की बोर्ड परीक्षाओं में अब 10 दिन से भी कम वक्त रह गया है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी और 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू हो रही हैं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 12 अप्रैल को खत्म होंगी। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा का टाइमटेबल और सभी जरूरी जानकारी छात्रों को दे दी है। खबर है कि परीक्षा केंद्र से लेकर ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले शिक्षकों की तैनाती से जुड़ी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। इस साल 10वीं और 12वीं के एग्जाम में करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल के स्टूडेंट्स का गणित का पेपर 12 अप्रैल 2022 को होना है। अगर आप भी 10वीं की परीक्षाएं देने जा रहे हैं और इस बचे हुए समय में गणित विषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम की फ्री क्लासेस और फ्री क्वैश्चन बैंक की मदद ले सकते हैं। इन्हें इन बचे हुए दिनों में छात्रों के लिए अपनी तैयारी को बेहतर बनाने और महत्वपूर्ण सवालों की प्रैक्टिस करने के लिए सफलता डॉट कॉम की अनुभवी फैकल्टी ने खास तौर पर डिजाइन किया है। इस ई-बुक से अब तक हजारों छात्र-छात्राएं जुड़ चुके हैं। इस मुफ़्त ई-बुक का लाभ उठाने के लिए अभी सफलता डॉट कॉम पर विज़िट कर सकते हैं या इस लिंक पर UP Board Mathematics Questin Bank Free PDF- Download Here क्लिक कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र इन बचे हुए दिनों में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में रहकर पूरे सिलेबस का रिवीजन और महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करना चाहते हैं वो आज से अपनी प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं।

अब प्रैक्टिस सेट के लिए नहीं खर्च करना होगा एक भी पैसा

यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को आर्थिक परेशानियों से निजात दिलाने के लिए सफलता डॉट कॉम बोर्ड एग्जाम की बेहतर तैयारी के लिए फ्री ई-बुक उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यूपी बोर्ड के ऐसे छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है,जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त न कर पाने में खुद को असहज महसूस करने लगते हैं। अब ऐसे सभी स्टूडेंट्स इस फ्री ई-बुक को डाउनलोड कर बोर्ड एग्जाम में अच्छा स्कोर हासिल कर सकेंगे।       

विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र कैसे डाउनलोड करें गणित की फ्री ई-बुक
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के कक्षा हाईस्कूल में गणित विषय के साथ पढ़ाई  कर रहे स्टूडेंट्स के लिए सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी ने एक खास क्वेश्चन बैंक तैयार किया है। इस क्वेश्चन बैंक में चैप्टर वाइज प्रश्नों और उसके उत्तरों को आसान शब्दों में समझाया गया है ताकि ऐसे छात्र-छात्राओं को मदद मिल सके जो पूरे वर्ष किन्ही करणों से अपनी तैयारी पर फोकस न कर पाएं हो। इस महत्वपूर्ण प्रश्नों की ई-बुक को बहुत ही सरल भाषा में और चैप्टर वाइज ढंग से डिजाइन किया गया है। फ्री ई-बुक का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अभी UP Board FREE Classes- Join Here दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

कैसे घर बैठे फ्री में करें बोर्ड एग्जाम की पक्की तैयारी  

अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल हो रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस की मदद से घर बैठे अपनी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा के लिए सभी सब्जेक्ट्स का रिवीजन भी कर सकते हैं। इस फ्री कोचिंग क्लास से छात्र सफलता डॉट कॉम पर विजिट कर या अपने मोबाइल पर सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत डाउनलोड करें सफलता ऐप और घर बैठे फ्री में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें