सार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च को खत्म होंगी। 17 दिन तक चलने के बाद यह परीक्षा होली से पहले समाप्त हो जाएगी। अगर आप भी यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं तो सफलता के
Video Course आपको फर्स्ट डिवीजन पास होने में मदद करेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(UPMSP) प्रयागराज द्वारा 10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए डेटशीट की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष 16 फरवरी से 4 मार्च तक 58 लाख से अधिक छात्र 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे। इस डेटशीट के अनुसार 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए 13 दिन परीक्षा पेपरों का आयोजन किया जा रहा है। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च को खत्म हो रहीं हैं। वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा 14 दिन में खत्म होगी यानि 16 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक ये परीक्षाएं जारी रहेंगी। अगर आप भी यूपी बोर्ड में 10वीं या 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सभी विषयों के 10th Class Video Course और 12th Class Video Course की मदद से परीक्षा विषयों में डिक्टेंशन हासिल कर सकते हैं। अब तक हजारों विद्यार्थियों ने सफलता के इन वीडियो कोर्सेज के जरिए परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन हासिल की है।
ये भी पढ़ें
यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा सिलेबस
यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा सिलेबस
जानें 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की संख्या
परिषद द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार 10वीं कक्षा के लिए 31 लाख और 12वीं कक्षा के लिए 27.5 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। राज्य के 75 जिलों में बनाए जा रहे विभिन्न बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट में होंगे ये बदलाव
यूपी बोर्ड परीक्षा में अक्सर ये देखा जाता था कि आंसर शीट्स विद्यार्थी आपस में बदल लेते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। बोर्ड ने इस परीक्षा सत्र से एक नया नियम लागू किया है। जिसके अनुसार हर छात्र को मिलने वाली आंसर शीट्स स्टिच्ड होंगी ताकि उसके पेज अलग न किए जा सकें या छात्र उसे आपस में बदल न सकें। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा 2023 में दी जाने वाली आंसर शीट्स पर बारकोड और मोनोग्राम भी लगा होगा। इस बोर्ड परीक्षा में 3 करोड़ से ज्यादा आंसर शीट्स की जरूरत होगी।
सफलता के साथ बनाएं अपना करियर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।