UP Board Exam Stress Management Tips: यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। ऐसे में दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही हैं, ताकि बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर करने के लिए एक और मौका मिल सके। मंडलीय मनोविज्ञान विभाग के अधिकारी डॉ. कुमार मंगलम ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे केस आ रहे हैं, जहां पर विद्यार्थियों को तनाव या दबाव की वजह से तबीयत खराब हो रही है। ऐसे में विद्यार्थी दबाव लेने के बजाय यदि गंभीरता से प्री बोर्ड परीक्षा देंगे तो उनके लिए वार्षिक परीक्षाओं को देना आसान हो जाएगा।
प्रकाश नगर निवासी कक्षा 10 के छात्र ने बताया कि उसने क्रिकेट बैट खरीदने के लिए घर से चुपचाप रुपये उठा लिए थे। अभिभावकों को पता चलने पर उसको बहुत डांट पड़ी। उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली, लेकिन फिर भी छोटी-छोटी बातों पर उसके पिता उसको चोर कह कर उसके छोटे भाई बहनों के सामने जलील करते हैं। इसकी वजह से वह अत्यधिक तनाव में है और उसकी परीक्षा की तैयारी पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।