उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 2022 की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। यूपी बोर्ड की ओर अंतिम परीक्षाओं से पहले प्री-बोर्ड एग्जाम की घोषणा तो कर दी गई लेकिन तारीखों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी माह में पहले चरण के पेपर सम्पन्न करा लिए जाएंगे ताकि यूपी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द से जल्द छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं सपन्न कराई जा सकें। यूपी बोर्ड के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में मार्च के चौथे सप्ताह में एग्जाम कराए जाने की सूचना साझा की गयी है। ऐसे में इस माह की आखिर तक बोर्ड अपनी वेबसाइट पर स्टूडेंट्स के लिए डेटशीट अपलोड कर सकता है। इसलिए स्टूडेंट्स समय-समय पर यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर अवश्य विज़िट करते रहें। साथ ही स्टूडेंट्स घर पर रहकर दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से सभी विषयों की क्लासेस लेकर बोर्ड एग्जाम में अच्छा स्कोर हासिल कर सकते हैं। सफलता क्लास से जुड़ने के लिए तुरंत UP Board Online Coaching- Join पर क्लिक करें।
किस मोड में होंगे प्री-बोर्ड एग्जाम
लंबे समय से पढ़ाई का नुकसान झेल रहे छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं से पहले एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना जरूरी है जिसके लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं अनिवार्य हैं। प्री-बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा पैटर्न बोर्ड एग्जाम वाला ही होगा। यानी इन परीक्षाओं में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं होगा। सभी एग्जाम ऑफलाइन मोड में कराई जाएंगी।
बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी
आगे पढ़ें