फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: ऑरेंज व रेड जोन में आज से नहीं शुरू होगा 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन

Tue, 05 May 2020 12:17 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

UP Board 2020:  कोरोना वायरस के सर्वाधिक प्रकोप वाले रेड और ऑरेंज जोन के जिलों में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर रोक लगा दी गई है।  05 मई से केवल ग्रीन जोन वाले 20 जिलों में ही मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने सोमवार को शासनादेश जारी किया।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के सभी जिलों में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 05 मई से शुरू होना था। विभाग ने गाइडलाइन का अध्ययन करने के बाद रेड और ऑरेंज जोन में मूल्यांकन कार्य नहीं कराने का निर्णय किया है। इन जिलों में मूल्यांकन शुरू कराने के लिए बाद में आदेश जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

इन जिलों में शुरू होगा मूल्यांकन : 

बाराबंकी, अमेठी, अंबेडकरनगर, लखीमपुर खीरी, हाथरस, महराजगंज, शाहजहांपुर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थननगर, सोनभद्र।


विज्ञापन
विज्ञापन



मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षक रखेंगे इन बातों का ध्यान:

  • केंद्र पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन।
  • कक्ष में परीक्षकों को कम से कम 2 मीटर की दूरी पर बैठना होगा। 
  • प्रत्येक परीक्षक और कर्मचारी को मास्क, ग्लब्स पहनना अनिवार्य। 
  • सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। 
  • परीक्षकों और कर्मचारियों को प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग होगी।  
  • उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल भी सैनिटाइज होंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें