फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: साइंस के साथ की है 12वीं तो इंजीनियरिंग के अलावा इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर

Tue, 05 May 2020 08:22 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
up board exam 2020
विज्ञापन
12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं। ऐसे में छात्रों का ध्यान केवल इस बात पर है कि भविष्य में कौन सा करियर उनके लिए मददगार होगा। 12वीं में जिन छात्रों के पास साइंस विषय होता है वे सबसे पहले इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोचते हैं। चूंकि देश में लॉकडाउन की तिथि आगे बढ़ गई है तो ऐसे में छात्रों को भी अन्य क्षेत्रों के बारे में सोचने का मौका मिल गया है। इस मौके को हाथ से न जाने दें बल्कि समय रहते सही क्षेत्र का चुनाव करें। आगे की स्लाइड में आपको कुछ क्षेत्रों के बारे में बता रहे हैं जिनमें आप करियर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। लेकिन हर उम्मीदवार को सीट नहीं मिल सकती। हालांकि आपको इसके लिए परेशान बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। क्योंकि अगर आपने कक्षा 12वीं की पढ़ाई साइंस विषय के साथ की है, तो आपके पास सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल ही विकल्प नहीं है। इससे अलग ऐसे कई क्षेत्र हैं, जो नये हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इंजीनियरिंग से अलग ये वो क्षेत्र हैं जहां प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इतना ही नहीं, अगर आपने इनमें विशेषज्ञता हासिल कर ली, तो आपकी सैलरी भी बंपर होगी। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ कोर्सेज के बारे में बता रहे हैं...



नैनो टेक्नोलॉजी-
  • नैनो टेक्नोलॉजी पर कई स्टडी की जा रही हैं। इनमें ये देखा जा रहा है कि नैनो टेक्नोलॉजी की इंडस्ट्री किसनी आगे बढ़ रही है।  
  • कुछ समय पहले नैसकॉम और ग्लोबल इनफॉर्मेशन इंक ने भी इस पर स्टडी की थी। नैसकॉम के अनुसार, इस क्षेत्र में कारोबार करीब 890 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।
  • ऐसे में इंडस्ट्री की जरूरत को पूरा करने के लिए भी करीब 10 लाख या ज्यादा प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी। ग्लोबल इनफॉर्मेशन इंक ने भी कहा है कि नैनो टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री ट्रिलियन डॉलर्स की है।
  • 12वीं के बाद नैनो टेक्नोलॉजी में बीएससी या बीटेक कर सकते हैं। इसके बाद इसी विषय में एमएससी या एमटेक कर के इस क्षेत्र में शानदार करियर बनाया जा सकता है। इसके लिए कंपनियां लाखों रुपये की शुरुआती सैलरी भी दे रही हैं।

डेयरी साइंस-
  • डेयरी प्रोडक्शन भी बेहद तेजी से बढ़ता और बदलता क्षेत्र है। अगर आप भारत में रहकर ही अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो डेयरी साइंस आपका सपना पूरा कर सकती है। क्योंकी डेयरी प्रोडक्शन के मामले में भारत दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।
  • डेयरी टेक्नोलॉजी या डेयरी साइंस के तहत मिल्क प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज और डिस्ट्रिब्यूशन की समझ विकसित करनी होती है।
  • भारत में दूध की खपत को देखते हुए इस क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की डिमांड बढने लगी है।
  • साइंस से 12वीं करने के बाद आप राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा पास कर डेयरी टेक्नोलॉजी में चार वर्षीय स्नातक डिग्री ले सकते हैं। कुछ इंस्टीट्यूट डेयरी टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी ऑफर करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें