फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: हॉटस्पॉट के अंतर्गत आने वाले मूल्यांकन केंद्रों को बदला जाएगा, तभी चेक होंगी रेड जोन में कॉपियां

Fri, 15 May 2020 08:29 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं कक्षा की परीक्षाएं तय समय पर संपन्न हो गई है। ऐसे में अब छात्रों के परिणामों का इंतजार है। देश में हुए लॉकडाउन के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया टाल दी गई थी। लेकिन सरकार के ग्रीन, ऑरेंज ओौर रेड जोन के लागू करने बाद मूल्यांकन प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया। अब सवाल ये था कि क्या रेड जोन में छीक्षों की कॉपियां चेक होंगी? बता दें कि  शासन की ओर से रेड जोन में भी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराना प्रस्तावित है। इसके लिए मूल्यांकन केंद्र पर ही कॉपियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन


ऐसे में जो मूल्यांकन केंद्र हॉटस्पॉट के अंतर्गत आते है या उसकी सीमा पर हैं, उनको बदला जाएगा। बोर्ड ने प्रस्तावित केंद्रों की सूची मांगी है। उदहारण के रूप में लखनऊ की बात करें तो जिले में चार मूल्यांकन केंद्र हैं। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, रजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज और अमीनाबाद इंटर कॉलेज में कॉपियां जांची जाती हैं। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र की समीक्षा की जा रही है, इनमें से यदि कोई भी हॉटस्पॉट क्षेत्र के आसपास या उसके अंदर आते हैं तो जिलाधिकारी की अनुमति के बाद बदल दिया जाएगा। शुक्रवार को सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें