फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BOARD: परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन आज से, केंद्रों पर तीसरी आंख रखेगी नजर

Sat, 17 Mar 2018 06:18 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू हो रहा है। प्रदेश के 247 मूल्यांकन केंद्रों में हाईस्कूल की दो करोड़ 17 लाख सात हजार 879 और इंटरमीडिएट की दो करोड़ 90 लाख 84 हजार 556 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। शिक्षक प्रतिदिन हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 45 कॉपियों को जांचेंगे।  
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए शुक्रवार शाम तक सभी केंद्रों में कॉपियों का बंडल पहुंचा दिया गया। इलाहाबाद के नौ केंद्रों में 23 लाख 45 हजार 513 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। अग्रसेन इंटर कॉलेज  में इंटरमीडिएट की 283732, केपी इंटर कॉलेज 192785, भारत स्काउट एंड गाइड 151979 एवं क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज 150086 कॉपियों जांच जाएंगी। 

वहीं, केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज हाईस्कूल की 181627, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 281996, सीएवी इंटर कॉलेज 389804, राजकीय इंटर कॉलेज 499791 और जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 213713 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मूल्यांकन के लिए सभी परीक्षकों एवं उप प्रधान परीक्षकों को 17 मार्च को सुबह दस बजे तक केंद्रों में पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण नियमित रूप से करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि प्रत्येक मूल्यांकन कक्ष, कोठार कक्षा और पत्राचार कक्ष में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए। मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं के रख-रखाव एवं उनकी सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए। 

उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन कितनी कॉपियों की जांच हुई और कितनी अवशेष रह गईं, इसकी सूचना रोज शाम छह बजे तक ऑनलाइन अपलोड होनी चाहिए। मूल्यांकन की स्थिति की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें