फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, 10वीं में 98.95%, तो 12वीं में 79.29 फीसदी बच्चे पास

Mon, 17 Aug 2026 12:44 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 98.95% और 12वीं में 79.29% छात्र पास हुए हैं। छात्र upmsp.edu.in पर रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
UP Board Compartment Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Compartment Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आज 17 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे रिजल्ट घोषित किया। कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस बार हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा में 98.95 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का पास प्रतिशत 79.29 प्रतिशत रहा।

10वीं में 98.95% छात्र सफल

  • हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कुल 20,855 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
  • कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में 15,705 बालक और 5,150 बालिकाएं शामिल थीं।
  • कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में से 19,394 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 
  • परीक्षा में 14,616 बालक और 4,778 बालिकाएं उपस्थित रहीं।
  • कुल 19,191 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया।
  • 14,456 बालक और 4,735 बालिकाएं सफल हुईं।
  • बालकों का पास प्रतिशत 98.91 प्रतिशत, जबकि बालिकाओं का पास प्रतिशत 99.10 प्रतिशत रहा।
  • इस तरह हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95 प्रतिशत रहा।

12वीं में 79.29% छात्र पास

  • इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए कुल 21,227 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
  • कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में 11,256 बालक और 9,971 बालिकाएं थीं।
  • परीक्षा में कुल 20,540 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 10,839 बालक और 9,701 बालिकाएं थीं।
  • परीक्षा में कुल 16,286 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया।
  • 8,388 बालक और 7,898 बालिकाएं सफल रहीं।
  • बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39 प्रतिशत और बालिकाओं का 81.41 प्रतिशत रहा।
  • इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 79.29 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम के आंकड़े एक नजर में

 
परीक्षा पंजीकृत परीक्षा में शामिल सफल पास प्रतिशत
हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट 20,855 19,394 19,191 98.95%
इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट 21,227 20,540 16,286 79.29%
विज्ञापन

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?

परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट या इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा के अनुसार हाईस्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक चुनें।
  • अब मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड, दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट में अपने अंक और उत्तीर्ण स्थिति की जांच करें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें