फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, इंटर में 91.26% तो हाईस्कूल में 100 फीसदी बच्चे सफल

Wed, 06 Aug 2025 06:08 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Compartment Result OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है, जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट रोल नंबर, जिला और परीक्षा वर्ष डालकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Compartment Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रोल नंबर, जिला और परीक्षा वर्ष दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन

 

रिजल्ट कैसे देखें और क्या-क्या जानकारी मिलेगी:

कक्षा 10 और 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर, जिला, और परीक्षा वर्ष भरकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • विषयों के नाम
  • जिला और स्कूल कोड
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल में मिले अंक
  • हर विषय के कुल अंक
  • कुल योग और डिवीजन
  • अगर किसी विषय में ग्रेस (अनुग्रह अंक) मिले हैं, तो उसकी जानकारी
  • पास या फेल की स्थिति
विज्ञापन

हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025: 100% परीक्षार्थी उत्तीर्ण

हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/ इम्प्रूवमेन्ट परीक्षा वर्ष 2025 में 15,985 बालक तथा 4,783 बालिका कुल 20,768 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 14,685 बालक एवं 4,460 बालिका कुल 19,145 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी उत्तीर्ण घोषित किए गए। बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत तथा बालिका परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत भी 100 प्रतिशत रहा। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025: 91.26% परीक्षार्थी हुए सफल

इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा वर्ष 2025 में 12,495 बालक तथा 13,128 बालिका कुल 25,623 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 11,966 बालक एवं 12,732 बालिका कुल 24,698 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा परिणाम में 10,899 बालक तथा 11,641 बालिका कुल 22,540 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.08 प्रतिशत और बालिका परीक्षार्थियों का 91.43 प्रतिशत रहा। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.26 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें