फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Compartment: कौन से छात्र भर सकते हैं UPMSP पूरक और सुधार परीक्षा का फॉर्म? जानें कितना लगेगा शुल्क

Fri, 05 Jun 2026 07:57 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू होगी। छात्रों के लिए यह परीक्षा अपने अंक बढ़ाने या साल बचाने का अवसर है। यहां बताया गया है कि कौन से विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं और इसके लिए कितना शुल्क लगेगा।
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Improvement Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पात्र छात्र-छात्राएं 6 जून 2026 से 27 जून 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से किए जाएंगे। ऐसे में जिन छात्रों को किसी विषय में अंक सुधारने हैं या जो कंपार्टमेंट श्रेणी में आते हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है।

कौन भर सकता है हाईस्कूल इंप्रूवमेंट या कंपार्टमेंट परीक्षा का फॉर्म?

  • इंप्रूवमेंट का फॉर्म कौन भर सकता है?: यूपी बोर्ड के अनुसार हाईस्कूल (कक्षा 10) इंप्रूवमेंट परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकते हैं जो किसी एक विषय में अपने अंक सुधारना चाहते हैं।
  • कंपार्टमेंट का फॉर्म कौन भर सकता है?: इसके लिए वे छात्र पात्र होंगे जो अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे छात्र केवल किसी एक अनुत्तीर्ण विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में कौन होगा पात्र?

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं।

इसके अलावा कृषि वर्ग के छात्र कृषि भाग-1 या भाग-2 में निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने पर पात्र होंगे। व्यावसायिक वर्ग के छात्र भी किसी एक ट्रेड विषय के प्रश्नपत्र में असफल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे।

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट की फीस कितनी है?

कक्षा शुल्क
हाईस्कूल 256.50 रुपये
इंटरमीडिएट 306 रुपये

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 6 जून 2026 से 27 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। छात्रों को निर्धारित शुल्क को कोषागार चालान के माध्यम से जमा करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति और शुल्क चालान की मूल प्रति डाउनलोड कर अंतिम तिथि के बाद तीन दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना भी अनिवार्य होगा।

लिखित और प्रायोगिक दोनों परीक्षाएं देनी होंगी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में लिखित और प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) दोनों भागों में अनुत्तीर्ण छात्रों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होना होगा।

यदि कोई छात्र किसी विषय के एक भाग में अनुत्तीर्ण और दूसरे भाग में उत्तीर्ण है, तो वह केवल अनुत्तीर्ण भाग की परीक्षा दे सकता है। हालांकि यदि वह चाहे तो दोनों भागों की परीक्षा में भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरें।
  • निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से जमा करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • चालान की मूल प्रति और आवेदन की कॉपी निर्धारित समय में संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजें।

बोर्ड ने कहा है कि कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें