फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam Centre 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के लिए केंद्र सूची हुई जारी, देखें जिलों की लिस्ट

Tue, 03 Dec 2024 02:07 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam Centre 2025 List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जिलेवार पीडीएफ सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam Centre 2025 List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा केंद्र सूची 2025 जारी कर दी है। जिलेवार केंद्र आवंटन सूची पीडीएफ के रूप में डाउनलोड की जा सकती है।

विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारियों ने यह भी अधिसूचित किया कि यदि किसी छात्र/अभिभावक/प्रधानाचार्य/प्रबंधक को कोई आपत्ति/शिकायत है, तो वे 6 दिसंबर, 2024 (शाम 6 बजे) तक स्कूल प्रिंसिपल के पोर्टल से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपनी आपत्ति/शिकायत अपलोड कर सकते हैं।

UP Board Exam Centre 2025 List - फोटो : upmsp.edu.in

परीक्षा केंद्र सूची (UP Board Exam Centre 2025 List)

 
जिला कोड जिले का नाम
01 आगरा
02 फिरोजाबाद
03 मैनपुरी
04 एटा
05 मथुरा
06 अलीगढ़
07 हाथरस
08 कासगंज
09 बुलन्दशहर
10 गाजियाबाद
11 गौतम बुद्ध नगर
12 मेरठ
13 बागपत
14 हापुड़
15 मुजफ्फर नगर
16 सहारनपुर
17 शामली
21 मुरादाबाद
22 अमरोहा
23 बिजनौर
24 रामपुर
25 संभल
26 बरेली
27 बदायूं
28 शाहजहांपुर
29 पीलीभीत
31 लखीमपुर खीरी
32 सीतापुर
33 हरदोई
34 लखनऊ
35 उन्नाव
36 रायबरेली
38 कानपुर नगर
39 कानपुर देहात
40 फर्रुखाबाद
41 इटावा
42 कन्नौज
43 औरैया
45 जालौन
47 झांसी
48 ललितपुर
49 हमीरपुर
50 महोबा
51 बांदा
52 चित्रकूट
54 प्रतापगढ़
55 प्रयागराज
56 फतेहपुर
57 कौशांबी
61 सुल्तानपुर
62 अयोध्या
63 बाराबंकी
64 अम्बेडकर नगर
65 अमेठी
66 बहराइच
67 श्रावस्ती
68 गोण्डा
69 बलरामपुर
71 बस्ती
72 संत कबीर नगर
73 सिद्धार्थनगर
75 गोरखपुर
76 महाराजगंज
77 देवरिया
78 कुशीनगर
80 आजमगढ़
81 मऊ
82 बलिया
83 जौनपुर
84 गाजीपुर
85 वाराणसी
86 चंदौली
88 भदोही
89 मिर्जापुर
90 सोनभद्र


यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि (UP Board Exam Date)
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस बार 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। 10वीं की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 02.00 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चलेगी।

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 02.00 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र सूची कैसे करें डाउनलोड? 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर, उपलब्ध "यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2025 पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 
  • जिलेवार पीडीएफ सूची एक नये पेज पर दिखाई देगी। 
  • जिले के सामने उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके "यूपी बोर्ड केंद्र सूची 2025" डाउनलोड करें। 
  • पीडीएफ खोलें और स्कूल कोड के साथ खोज कर केंद्र सूची की जांच करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें