फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Admit Card 2022: जानिए क्या है यूपी बोर्ड एग्जाम से पहले परीक्षा पैटर्न में बदलाव होने वाली खबर से जुड़ी पूरी जानकारी, भ्रमित न हो विद्यार्थी

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली हैं। यूपीएमएसपी ने इन एग्जाम की डेटशीट भी जारी कर दी गई है। बोर्ड छात्रों को जल्द से जल्द एडमिट कार्ड मुहैया करा दिए जाएंगे।    
विज्ञापन
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी टाइम-टेबल के मुताबिक, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडियट के एग्जाम 24 मार्च से लेकर 20 अप्रैल, 2022 तक चलेंगे। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट में परीक्षा पैटर्न में बदलाव को लेकर जानकारी सामने आ रही हैं। जबकि यूपीएमएसपी ने इसकी जानकारी सत्र के शुरुआत में ही साझा कर दी थी। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड के इस सत्र में कराई जाने वाली बोर्ड परीक्षाएं 50-20-30 अंक वितरण की रूपरेखा के आधार पर होंगी। यानी बोर्ड एग्जाम में जहां 50 नंबर के सब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे, वहीं, 20 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स को 30 अंक आंतरिक परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे। इस बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं या यूपीएमएसपी द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं, अगर स्टूडेंट्स घर पर रहकर दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में रहकर परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करना चाहते हैं तो ऐसे छात्रों को तुरंत FREE UP Board Classes- Join Here वाले लिंक पर क्लिक करके अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए।

वैलिड माना जाएगा ऑनलाइन वाला एडमिट कार्ड ?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए संबंधित विद्यालयों में पहुंचा दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन स्कूलों में अभी तक प्रवेशपत्रों का बंडल नहीं पहुंच सका है, वहां भी जल्द से जल्द एडमिटकार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके अलावा यूपीएमएसपी ने प्रधानाचार्यों को परिषद की वेबसाइट से ऑनलाइन प्रवेशपत्र डाउनलोड करके स्कूल की मुहर लगाकर परीक्षार्थियों को देने का विकल्प भी दे रखा है। 

बचे हुए समय में करें घर बैठे पक्की तैयारी 

अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल हो रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस की मदद से घर बैठे अपनी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा के लिए सभी सब्जेक्ट्स का रिवीजन भी कर सकते हैं। इस फ्री कोचिंग क्लास से छात्र सफलता डॉट कॉम पर विजिट कर या अपने मोबाइल पर सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत डाउनलोड करें सफलता ऐप और घर बैठे फ्री में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें