UP Board 2020: माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान माध्यमिक शिक्षा के सभी स्कूलों में व्हाट्सएप वर्चुअल कक्षाएं सुबह 8 बजे से 2 बजे तक चलेंगे तथा डीआईओएस, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और निदेशालय के कुछ अधिकारियों को इन समूहों से जुड़ने और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि स्कूलों के प्रधानाचार्यों से चर्चा कर सभी डीआईओएस टाइम टेबल बनाए और समय सारणी का पालन करवाएं। शैक्षिक पंचांग के अनुसार पाठ्य योजना बने ताकि पूरे प्रदेश में एकरूपता रहे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि दीक्षा पोर्टल www.diksha.gov.in से सभी कक्षाओं के विषयवार वीडियो डाउनलोड कर व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षकों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाए जाएं।
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद है, जिसकी वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसके लिए सीबीएसई और आईएससी बोर्ड पहले से ही ऑनलाइन कक्षाएं चला रहा है। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने कक्षा 9 व कक्षा 10 की क्लास के सिलेबस को समय से पूरा करने के लिए डीडी बिहार पर एक घंटे की क्लास शुरू कर दी हैं।
ये भी पढ़ें - आईआईटी देगा दुनिया भर के छात्रों को खेती का ज्ञान, तीन कोर्स की होगी शुरूआत
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - UPPSC: 03 मई को जारी हो सकता है संशोधित परीक्षा कैलेंडर, खंड शिक्षा अधिकारी समेत कई अन्य परीक्षाएं हैं शामिल