फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BOARD: उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन रुका, अब क्या परिणाम जारी होने में होगी देरी?

Thu, 19 Mar 2020 01:13 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP board - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से रुक गया। पांचों केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। बता केवल मेरठ जिले की हो रही है। यहां छह लाख से ज्यादा कॉपियां जांची जानी हैं, जिनमें से सिर्फ 53 हजार कॉपियां ही चेक हो पाई हैं।
विज्ञापन


फिलहाल आदेशानुसार तीन अप्रैल से कॉपियां फिर से जांची जानी हैं। अब सवाल ये है कि किया परीक्षा के परिणाम देरी से जारी होंगे?

जी हां, अगर तारीख आगे नहीं बढ़ाई गई तो भी रिजल्ट देरी से आएगा, जो मई के आखिरी सप्ताह तक हो सकता है। अगर मूल्यांकन की तारीख और बढ़ गई तो रिजल्ट और भी खिसक सकता है। इसके अलावा पढ़ाई का सत्र भी बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- CBSE: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सभी परीक्षाओं को इस समय तक किया गया स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी जानकारी-
  • जले में 5 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें जीआईसी, एसडी सदर, सेंट जोजफ, राम सहाय इंटर कॉलेज और केके इंटर कॉलेज हैं।
  • यहां कुल 6 लाख 10 हजार 534 कॉपियों का मूल्यांकन होना है, यहां करीब ढाई हजार परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
  • जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शासन के निर्देशों को भेज दिया गया है।
  • एसएसपी को पत्र लिखा गया है कि मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए जाने की मांग की गई है।

कई परीक्षक पहुंचे मूल्यांकन केंद्र
कई परीक्षक ऐसे भी रहे जिन्हें मूल्यांकन रोके जाने की जानकारी नहीं थी। वे केंद्र पहुंच गए। वहां जाकर उन्हें जानकारी हुई तो घर लौट गए।

ये भी पढ़ें- संसद में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे हजारों रुपये
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें